कामां: कामां पुलिस ने 9 साल से फरार अपहरण और डकैती के 3 भगोड़ों को किया गिरफ्तार
कामां थाना पुलिस, डीएसटी टीम व साइबर सेल ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अपहरण और डकैती के मामले में पिछले 9 साल से फरार चल रहे तीन भगोड़ों को गिरफ्तार किया है। आरोपी धारा 299 के तहत वांछित थे।तकनीकी सहायता के आधार पर कार्रवाई करते हुए जाहिद, मुकीम निवासी विलंग थाना कामां तथा फारूक निवासी विलंग से पूछताछ जारी है। रविवार शाम 6 बजे पुलिस से मिली जानकारी।