मुरैना: खैर के जंगलों की पहाड़गढ़ वन क्षेत्र में अवैध कटाई को लेकर वन अधिकारियों कर्मचारियों पर गंभीर आरोप, कलेक्टर को आवेदन
Morena, Morena | Jul 10, 2026 मुरैना जिले के पहाड़गढ़ वन क्षेत्र में खैर के जंगलों की अवैध कटाई को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। कन्हार निवासी गौरव शर्मा ने वन विभाग के कुछ अधिकारियों और कर्मचारियों पर मिलीभगत कर सैकड़ों बीघा जंगल में खैर के पेड़ों की अवैध कटाई कराने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि संबंधित विभाग के अधिकारियों ने जानकारी स्पष्ट नहीं दी है।