मुजफ्फरनगर के तितावी थाना क्षेत्र के गांव मांडी में पुलिस ने दोने पत्तल की फैक्ट्री में कैद 12 श्रमिकों को मुक्त कराया है। फैक्ट्री में बंधक बनाए श्रमिकों को यातनाएं देकर काम कराया जाता था। पुलिस ने फैक्ट्री मालिक के पिता व नौकर को गिरफ्तार कर लिया है। बंधनमुक्त श्रमिकों की आपबीती सुनकर पुलिस अधिकारी भी चकित रह गए। एसएसपी मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा ने सब बताया है।
Nighasan, Lakhimpur Kheri | Jun 25, 2026