छिन्दगढ़: सुकमा के गांवों में सेवा संकल्प अभियान से योजनाओं की जानकारी पहुंचाई गई
सुकमा के दो गांवों में सेवा संकल्प अभियान के तहत मुख्यमंत्री योजनाओं की जागरूकता के लिए नुक्कड़ नाटक और योजना जत्था कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में ग्रामीणों को महतारी वंदन, प्रधानमंत्री आवास से लेकर सामाजिक सुरक्षा पेंशन और किसान कल्याण योजना की पूरी जानकारी दी गई।