छतरपुर: ग्राम मानपुरा: थ्रेसर मशीन विवाद में युवक पर हमला, हालत गंभीर, ज़िला अस्पताल में भर्ती
नौगांव थाना क्षेत्र के ग्राम मानपुरा में थ्रेसर मशीन से उड़कर घर में आ रहे भूसे को लेकर हुए विवाद में एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, गोपी राजपूत (38) पिता शिवदयाल राजपूत कल रात करीब 8 बजे अपने घर के बाहर आए। घायल को आज 2 अप्रैल दोपहर करीब 2:00 बजे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है जहां उसका उपचार ट्रोमा वार्ड में जारी है।