गोरखपुर: चिलुआताल थाना क्षेत्र के मजनू चौक स्थित स्कूल के छात्र के साथ दुकान में बंद कर की गई मारपीट, मामला दर्ज
चिलुआताल थाना क्षेत्र के मजनू चौक पर स्थित एक दुकान में स्कूली छात्र के साथ मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ नाबालिग छात्रों ने एक किशोर को दुकान में बंद कर पहले उसकी पिटाई की,फिर उसका वीडियो भी बनाया। वायरल होते ही इलाके में हड़कंप मच गया।उक्त वायरल वीडियो आज दिन गुरुवार सुबह 7 बजे सोशल मीडिया के माध्यम से मिली।