गोरखपुर: रामगढ़ताल पुलिस ने चोरी के आरोप में 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, 2 पायल, 1 जोड़ी बिछिया व नगद बरामद
एसएसपी गोरखपुर द्वारा चोरी के अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक रामगढ़ताल के नेतृत्व में थाना स्थानीय पर पंजीकृत विभिन्न मुकदमा संख्या में 1.अरशद खान 2.राशिद खान उर्फ फिद्दी को जेवर व नकद सहित किया गिरफ्तार। उक्त की सूचना आज दिन बुधवार शाम 6 बजे मिली।