गोरखपुर: सांसद रवि किशन शुक्ला ने संसद में उठाई मांग, कहा- लोकनाट्य सम्राट भिखारी ठाकुर को दिया जाए 'भारत रत्न'
लोकसभा सांसद व अभिनेता रवि किशन शुक्ला ने आज संसद में भारत सरकार का ध्यान भोजपुरी भाषा और भारतीय लोकसंस्कृति के अमर पुरोधा भिखारी ठाकुर के योगदान की ओर आकर्षित करते हुए, उन्हें "भारत रत्न" से मरणोपरांत सम्मानित किए जाने की पुरज़ोर माँग की।उक्त की सूचना आज दिन बुधवार शाम 7.16 पर मिली।