मैनपुरी: क्रिश्चियन तिराहे पर नकली किन्नर बनकर ठगी करने वाले किन्नर को किन्नरों ने पकड़ा, गंजा करके किया पुलिस के हवाले
कोतवाली क्षेत्र के क्रिश्चियन तिराहे पर नकली किन्नर बनकर ठगी करने वाले किन्नर को किन्नरो ने पकड़ लिया है। इसके बाद किन्नरो ने नकली किन्नर को गंजा करके पुलिस के हवाले कर दिया। तो वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने नकली किन्नर को हिरासत में ले लिया है। और नकली किन्नर से पूछताछ शुरू कर दी है।