मैनपुरी: बरनाहल क्षेत्र निवासी महिला ने युवक पर अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने का लगाया आरोप
सोमवार को थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने एसपी से शिकायत की है। जिसमें महिला ने आरोप लगाते हुए बताया की गांव के एक युवक द्वारा उसका नहाते समय वीडियो बना लिया गया। अब युवक उसे वायरल करने की धमकी दे रहा है और उससे संबंध बनाने का दवाब डाल रहा है। जिसके चलते महिला ने एसपी से शिकायत करते हुए कार्यवाई की मांग की है।