मैनपुरी: बिछवा क्षेत्र के फर्दपुर में पति से कहांसुनी होने पर पत्नी ने खाया जहरीला पदार्थ, जिला अस्पताल में उपचार जारी
बिछवा थाना क्षेत्र के फर्दपुर निवासी अंजलि पत्नी अंकज कुमार ने पति से कहासुनी होने पर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इसके बाद अंजलि की हालत बिगड़ गई। आनंन - फानन में परिजनों के द्वारा अंजलि को उपचार के लिए जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया। जहां डॉक्टरों के द्वारा उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।