सैदपुर: महानाट्य 'सम्राट विक्रमादित्य' कार्यक्रम में MP के CM डॉ. मोहन यादव की सादात के डॉ. विजय यादव से नजदीकियाँ फिर दिखी
काशी में बीते शुक्रवार से ही भव्य सांस्कृतिक और ऐतिहासिक आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के वाराणसी आगमन पर कृष्ण सुदामा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, गाजीपुर एवं वाराणसी के चेयरमैन तथा भाजपा किसान मोर्चा के यूपी कोषाध्यक्ष सादात निवासी डॉ. विजय यादव ने शनिवार को उनका गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया।