नर्मदापुरम: नर्मदापुरम कलेक्टर ने स्वगणना पोर्टल पर किया पंजीयन, नागरिकों से जानकारी दर्ज करने की अपील की
नर्मदापुरम कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने स्वगणना पोर्टल पर स्वयं जानकारी दर्ज कर एसई आईडी प्राप्त की। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि वे 16 से 30 अप्रैल तक चलने वाली स्वगणना प्रक्रिया में भाग लेकर अपनी जानकारी स्वयं ऑनलाइन दर्ज करें। उन्होंने बताया कि यह प्रक्रिया सरल, सुरक्षित और पारदर्शी है तथा इससे जनगणना के आंकड़े अधिक सटीक होंगे।