राजेंद्र प्रसाद घाट पर निषादराज गुहा की जयंती महोत्सव मनाया गया
मां गंगा निषादराज सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद कुमार निषाद 'गुरु' के नेतृत्व में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के सखा भगवान श्री गुह्य निषादराज जयंती महोत्सव मनाया गया। डॉ राजेन्द्र प्रसाद घाट पर स्थित निषादराज की प्रतिमा को फूल-मालाओं से विधि विधान से श्रृंगार करके 101 किलो लड्डू का भोग लगाया गया।