गिरिडीह: गिरिडीह में अतिक्रमण हटाओ अभियान: टावर चौक से कालीबाड़ी तक कार्रवाई, अवैध शराब जब्त
गिरिडीह शहर में शनिवार को 2 बजे उप नगर आयुक्त प्रशांत लायक के निर्देश पर सहायक नगर आयुक्त अशोक हांसदा के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ चलाया गया. इस अभियान की शुरुआत शहर के टावर चौक से की गई जो कालीबाड़ी चौक तक चलाया गया. इस अभियान के दौरान शहर के सदर अस्पताल के सामने ठेले पर से पुलिस ने अवैध शराब भी जब्त किया।