पुनासा: मोघट रोड पुलिस ने बाइक चोर गिरोह को पकड़ा, 6 बाइक जब्त, खंडवा में बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, खालवा के चार आरोपी गिरफ्तार
मोघट रोड पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने गिरोह के आरोपियों के कब्जे से 6 चोरी की बाइक जब्त की हैं। इस मामले में गिरोह के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की जा रही है। सभी आरोपी खालवा क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। जानकारी शुक्रवार सुबह 11 बजे की है