पुनासा: ओंकारेश्वर में वीआईपी हेलीपैड को मंज़ूरी, कोठी हेलीपैड पर एक साथ तीन हेलीकॉप्टर उतर सकेंगे
Punasa, Khandwa | Jan 29, 2026 तीर्थनगरी ओंकारेश्वर के कोठी हेलीपैड पर अब एक साथ तीन हेलीकॉप्टर उतर सकेंगे। एयर कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए शुरू की गई पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा से तीर्थयात्रियों के लिए सुविधा बढ़ी है। अब एक साथ ही एक ही जगह पर तीन-तीन हेलीकॉप्टर लैंड हो सकेंगे। कलेक्टर द्वारा प्रस्ताव संभागीय समिति के पास मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। जानकारी गुरुवार दोपहर 1 बजे की है