पुनासा: ओंकारेश्वर में 10 श्रद्धालुओं की जान बची, लाइव जैकेट से टला बड़ा हादसा
Punasa, Khandwa | Jan 28, 2026 ओंकारेश्वर में लगातार हादसे बढ़ते जा रहे हैं।नर्मदा नदी के ब्रह्मपुरी घाट पर श्रद्धालुओं से भरी नाव डूब गई। लाइफ जैकेट पहने होने के कारण सभी की जान बच गई। नाव में महिला-बच्चों सहित 10 लोग बैठे थे। जो सकुशल गहरे पानी से बाहर निकल आए। हालांकि, डूबी नाव अभी तक गहरे पानी से बाहर नहीं निकली है। जानकारी बुधवार सुबह 10 बजे की है