पूरनपुर: मंडी समिति में गेहूं खरीद शुरू न होने से किसान परेशान, सफाई व्यवस्था भी बदहाल
पूरनपुर। किसान नेता बलजिंदर सिंह ने अव्यवस्थाओं को लेकर चिंता जताई। उन्होंने बताया कि किसानों की गेहूं फसल मंडी में पहुंचनी शुरू हो गई है, लेकिन अभी तक खरीद कार्य शुरू नहीं हो पाया है। इससे किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों का पंजीकरण भी सही तरीके से नहीं हो पा रहा है, जिसके कारण किसान अपनी उपज बेचने को लेकर चिंतित