शीतल जायसवाल की मौत के मामले में गिरफ्तारी की मांग, सुभाष चौक पर धरने पर बैठे मायके पक्ष के लोग
देवरिया। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र में कुछ दिन पहले हुई विवाहिता शीतल जायसवाल की मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शुक्रवार को मृतका के मायके पक्ष के लोग देवरिया के सुभाष चौक पर धरने पर बैठ गए।
प्रदर्शन कर रहे परिजनों ने पुलिस से मामले में शामिल सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। उनका कहना है कि इस मामले में अभी तक केवल मृतका के पति की गिरफ्तारी हुई है, जबकि अन्य आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हुई है।
मायके पक्ष के लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई तो वे उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। धरने के चलते मामले को लेकर शहर में चर्चा तेज हो गई है। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में आगे क्या कार्रवाई करती है।
#Deoria #DeoriaNews #ShitalJaiswal #JusticeForShital #UttarPradesh #देवरिया #शीतल_जायसवाल #PurvanchalVibe
Deoria, Deoria | Nov 13, 2026