रमना: रमना में रेबीज से पीड़ित 9 वर्षीय बच्ची की हुई मौत, परिजनों का रो रोकर है बुरा हाल
Ramna, Garhwa | Jun 25, 2026 रमना थाना क्षेत्र के गम्हरिया गांव में रेबीज से पीड़ित नौ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। मृतका की पहचान रेशमी कुमारी (9) के रूप में हुई है, जो बिंदु राम की पुत्री थी। जानकारी के अनुसार करीब एक माह पूर्व रेशमी को एक आवारा कुत्ते ने काट लिया था। कुत्ते के काटने के बाद परिजनों ने उसे अस्पताल ले जाकर एंटी-रेबीज वैक्सीन दिलाने के बजाय झाड़-फूंक का सहारा लिया।