मंडला: हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई मां नर्मदा उत्तरवाहिनी पंचकोषी परिक्रमा, किला वार्ड के व्यास नारायण मंदिर में हुए अनुष्ठान
Mandla, Mandla | Jun 16, 2026 पुरुषोत्तम मास (अधिकमास) के दौरान आयोजित मां नर्मदा उत्तरवाहिनी पंचकोषी परिक्रमा का समापन मंगलवार को 9 बजे श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। महिष्मति मां नर्मदा उत्तरवाहिनी परिक्रमा आयोजन समिति के तत्वावधान में आयोजित इस धार्मिक आयोजन में पूरे अधिकमास के दौरान 1587 श्रद्धालुओं ने पंचकोषी परिक्रमा कर धर्मलाभ प्राप्त किया।