गुन्नौर: गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के नरौरा गंगा घाट पर गंगा स्नान के दौरान दो युवक डूबे, एक की मौत और दूसरा लापता
जनपद फिरोजाबाद के टूंडला थाना क्षेत्र के गांव नगला तुलसी निवासी अजीत कुमार सोमवती अमावस्या के मौके पर अपने परिवार और गांव के करीब 90 लोगों के साथ ट्रक से तहसील गुन्नौर क्षेत्र के नरौरा गंगा घाट पर गंगा स्नान करने आए थे। सोमवार सुबह करीब 11 बजे अजीत कुमार अपने गांव के ही मनीष कुमार के साथ गंगा स्नान करने के लिए गंगा में उतरे थे।