कटनी नगर: वार्ड 26 वैश्य गली में जर्जर भवन को नगर निगम प्रशासन ने किया जमींदोज, शहर में कार्यवाही जारी
नगर वासियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते बारिश से पूर्व निगम प्रशासन द्वारा जर्जर भवनों के विरुद्ध कार्रवाई का सिलसिला लगातार जारी है निगमायुक्त तपस्या परिहर के निर्देश पर आज शुक्रवार दोपहर 1:00 बजे महारानी लक्ष्मीबाई वार्ड स्थित गली में एक अत्यंत जर्जर और मानव आवास के लिए अनुपयुक्त भवन को हटाया गया है। पूर्व में भवन स्वामी को नोटिस भी जारी किया गया था।