मुरैना नगर: गर्ल्स स्कूल रोड पर दिनदहाड़े फायरिंग, दो युवक घायल; पुलिस को कहानी पर गहरा शक
मुरैना शहर के गर्ल्स स्कूल रोड पर आज सोमवार सुबह स्कूटी सवार दो युवकों को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी।राहुल सिकरवार और निखिल तिवारी को तीन-तीन गोलियां लगने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवकों ने पुलिस को रास्ते में हमला होने की बात बताई, लेकिन पुलिस उनकी कहानी पर शक जता रही है। मामले को संदिग्ध मानकर आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।