अनूपपुर: जल जीवन मिशन की मॉनिटरिंग जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता: कलेक्टर
कलेक्टर हर्षल पंचोली ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की समीक्षा बैठक में नल-जल योजनाओं की निगरानी “जल दर्पण” एप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम पंचायत रोजगार सहायकों को एप पर ऑनबोर्ड कर योजनाओं की वास्तविक स्थिति की नियमित मॉनिटरिंग करने पर जोर दिया,बैठक में बताया गया कि जिले में 371 नल-जल परियोजनाओं पर कार्य जारी है, जिनमें 278 परियोजनाएं