बिहार: आरक्षण बढ़ाओ आंदोलन समिति ने गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग को लेकर अस्पताल चौराहे के पास दिया धरना
Bihar, Nalanda | Dec 21, 2024 भारत के गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफा की मांग को लेकर शनिवार की दोपहर 1 बजे अस्प्ताल चौराहा के पास आरक्षण बढ़ाओ आंदोलन समिति द्वारा धरना दिया गया। धरना को संबोधित करते हुए आरक्षण बढ़ाओ आंदोलन समिति के संयोजक दिलीप कुमार ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह ने संसद भवन के अन्दर डॉ भीम राव अम्बेदकर को अपमानित करने का काम किये है ।