बिहार: सिविल सर्जन कार्यालय के सभागार में आयोजित आयुष चिकित्सकों के प्रशिक्षण का हुआ समापन
Bihar, Nalanda | Dec 21, 2024 बिहार शरीफ सदर अस्पताल स्थित सिविल सर्जन कार्यालय के सभागार में शनिवार की दोपहर 12:00 बजे आयुष चिकित्सको का प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया गया ।प्रशिक्षण कार्यक्रम में आयुष डॉक्टर, एएनएम और आयुष स्वास्थ्य कर्मी शामिल हुए थे। इस दौरान प्रशिक्षक द्वारा बताया की मरीज के उपचार के बाद उन्हें परामर्श की आवश्यकता होती है ताकि वो सही समय पर दबाई का सेवन कर सके।