बिहार: थरथरी में बाइक और ट्रैक्टर की टक्कर, एक की मौत, दो घायल
Bihar, Nalanda | Dec 21, 2024 थरथरी थाना क्षेत्र थरथरी में बाइक और ट्रैक्टर की टक्कर में शनिवार की दोपहर 12:00 बजे एक युवक की मौत हो गई और 2 लोग जख़्मी हो गए। मृतक थरथरी थाना क्षेत्र के जमालूपुर गांव निवासी निरंजन के पुत्र चंदन कुमार है। परिवार के लोगों ने बताया कि बाइक पर सवार होकर थरथरी बाजार गया था उसी दौरान ट्रेक्टर से टक्कर हो गया जिससे 3 लोग जख़्मी हो गए