शाहपुरा: मनोहरपुर में दिखा ईद का चांद, गुरुवार को मनाई जाएगी ईद
मनोहरपुर कस्बे में ईद उल फितर का पर्व विधिवत रस्मों रिवाजों व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। ईद के त्यौहार को लेकर बुधवार को चांद दिखने के बाद अब गुरुवार को ईद उल फितर का त्यौहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दौरान क्षेत्र में थाना प्रभारी राजेंद्र यादव सहित पुलिस प्रशासनिक लोगों का जाब्ता तैनात रहेगा।