शाहपुरा: पावटा कस्बे में विश्व स्वास्थ्य दिवस कार्यक्रम को लेकर विद्यार्थियों को करवाया योग का अभ्यास
पावटा कस्बे में विश्व स्वास्थ्य दिवस कार्यशाला को लेकर सोमवार को विद्यार्थियों को योग का अभ्यास करवाया। इस दौरान योग गुरु पूरणमल यादव ने योग की अनेकों क्रियाओ के बारे में बताया तथा योग का महत्व बताते हुए आमजन को योग करने की हिदायत भी दी। इस दौरान बड़ी संख्या में अनेकों विद्यार्थी मौजूद रहे।