कोंडागांव: मेन लाइन का जम्फर कटने से कोण्डागांव के आधे शहर की बिजली गुल, विधायक ने विद्युत कार्यालय का किया औचक निरीक्षण
कोण्डागांव जिला मुख्यालय कोण्डागांव के आधे शहर में मंगलवार रात अचानक बिजली गुल होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। भीषण गर्मी के बीच बिजली बंद होने से शहरवासी देर रात तक परेशान रहे। आज बुधवार सुबह 11 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार, मेन लाइन के 11 केवी जम्फर में खराबी आने के कारण शहर के जय स्तंभ चौक से लेकर चिखलपुटी, जिला अस्पताल, पुलिस लाइन तथा