इटावा: कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी ने राजस्व अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की, लंबित प्रकरणों के निस्तारण के दिए निर्देश
Etawah, Etawah | Oct 13, 2026 इटावा जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अर्जेंट नकल, राजस्व अभिलेखों, न्यायालयों में लंबित पत्रावलियों, चरित्र सत्यापन आदि से संबंधित लंबित प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की गई। वहीं जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।