पालकोट: सड़क हादसे में गोजाबन टोली की वृद्ध महिला की मौत, बाइक चालक घायल
Palkot, Gumla | Apr 18, 2026 पालकोट थाना क्षेत्र के गोजाबन टोली की रहने वाली 75 वर्षीय मारियाना मिंज की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। वह स्वर्गीय रफैल मिंज की पत्नी थीं।मृतका के भाई सिल्वेस्टर मिंज ने जानकारी देते हुए बताया कि मारियाना मिंज विकलांग थीं और पालकोट बाजार में चना बेचकर अपना जीवनयापन करती थीं। शुक्रवार की शाम चना बेचकर वह अपने घर लौट रही थीं।