लखीमपुर: शंकरपुर गांव के दबंगों ने पीड़िता की जबरन गन्ने की फसल को जोतकर किया नष्ट, पीड़िता ने उच्च अधिकारियों से की शिकायत
लखीमपुर खीरी जिले की सदर तहसील के ग्राम शंकरपुर से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पीड़िता बिटोला देवी ने गांव के दबंगों पर उनकी गन्ने की फसल को जोत कर जबरन नष्ट करने का आरोप लगाया है। जहां पीड़िता ने आज शनिवार को उच्च अधिकारियों को लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र देकर मामले में जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है।