डीग: बच्चों को शोषण से बचाव का कानूनी पाठ, डीग के सभी स्कूलों में कल जागरूकता अभियान होगा
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष हेमराज गौड़ के निर्देशन में मंगलवार 4 अगस्त को 'ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूसडे' अभियान के तहत जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में विशेष विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएंगे। अभियान का उद्देश्य बच्चों को शोषण और यौन उत्पीड़न के प्रति जागरूक बनाकर उन्हें अपने अधिकारों और सुरक्षा के प्रति सजग करना है।