चकाई: नावाडीह गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट दो लोग हुए घायल
Chakai, Jamui | Feb 18, 2024 चकाई थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष में जमकर मारपीट हो गई। मारपीट में एक पक्ष के सुनील सिंह एवं साजन सिंह घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए चकाई रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां हालत गंभीर को देखते हुए चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर दोनों को देखकर रेफर कर दिया गया। इस मामले को लेकर चकाई थाना में आवेदन दिया गया है