चकाई: सरकार के नीतियों के खिलाफ भाकपा माले ने चकाई में निकाला जुलूस
Chakai, Jamui | Feb 16, 2024 किसान संघर्ष समन्वय समिति एवं केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर देशव्यापी ग्रामीण भारत बंद के अवसर पर चकाई भाकपा माले कार्यालय से अखिल भारतीय किसान महासभा,खे-ग्रामस एवं एक्टू के कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाल कर चकाई बाजार में सरकार के किसान व मजदूर विरोधी नीतीयों के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए चकाई चौक पर पहुंचकर सभा में तब्दील हो गयी.