चकाई: चकाई के नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का मंत्री सुमित कुमार सिंह ने किया शुभारंभ
Chakai, Jamui | Feb 19, 2024 बिहार सरकार में तीसरी बार कैबिनेट मंत्री बनने के बाद अपने विधानसभा क्षेत्र चकाई पहुंचे मंत्री सुमित कुमार सिंह ने अपने अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि बोलने में नहीं काम करने में विश्वास करते हैं। उनका काम ही उनका परिचय है। वे चकाई प्रखंड के रामचंद्रडीह पंचायत अंतर्गत लगमा मे फार्म हाउस में आयोजित अभिनंदन समारोह को संबोधित कर रहे थे।