गया टाउन सीडी ब्लॉक: पितृपक्ष मेला महासंगम-2026 की तैयारियां तेज: महाकुंभ जैसी सफाई व्यवस्था होगी, जिलावासियों से मांगे गए सुझाव-DM
गयाजी। में विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला महासंगम-2026 को भव्य, स्वच्छ, सुरक्षित और श्रद्धालु-अनुकूल बनाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।25 सितंबर से 10 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले मेले की तैयारियों की समीक्षा शनिवार को जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने आज शनिवार को समाहरणालय में की। इसकी जानकारी आज दिनांक 18 जुलाई शनिवार की दोपहर 3 बजे दी गई।