जहानाबाद: राजद सांसद की पहल पर रात्रि में भी चलेगी पैसेंजर ट्रेन, वंदे भारत ठहराव और नई दिल्ली ट्रेन का प्रस्ताव मंजूर
जहानाबाद: सांसद डॉ. सुरेन्द्र प्रसाद यादव की पहल पर जहानाबाद के रेल यात्रियों के लिए कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी मिली है। बैठक में जहानाबाद जंक्शन पर वंदे भारत एक्सप्रेस के ठहराव की मांग प्रमुखता से उठाई गई, वहीं नई दिल्ली के लिए नई ट्रेन सेवा शुरू करने का प्रस्ताव भी स्वीकृत हुआ। इसके अलावा गया–पटना रेलखंड पर रात 9:55 बजे के बाद ट्रेनें चलेगी।