हुज़ूर: कुशीनगर एक्सप्रेस में टीटीई की दबंगई, 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला को मारा घूंसा, आरोपी गिरफ्तार
Huzur, Bhopal | May 8, 2026 भोपाल में कुशीनगर एक्सप्रेस में एक टीटीई की शर्मनाक हरकत सामने आई है। 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ ट्रेन में बेरहमी से मारपीट की गई। घटना 6 मई की बताई जा रही है। नर्मदापुरम से भोपाल आ रहीं महिला ट्रेन छूटने के डर से एसी कोच में चढ़ गई थीं। उन्होंने टीटीई से कहा की उम्र अधिक होने के कारण वह धीरे-धीरे स्लीपर कोच तक जाएंगी आरोप है कि इस बात पर टीटीई भड़क गया|