पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया में जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में किलकारी बिहार बाल भवन के बच्चों ने किया शानदार प्रदर्शन
Purnea East, Purnia | Sep 30, 2026
पूर्णिया में आयोजित जिला स्तरीय ताइक्वांडो खेल प्रतियोगिता 2026-27 में किलकारी बाल भवन के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बड़ी संख्या में पदक अपने नाम किया किलकारी के बालक एवं बालिका प्रतिभागियों ने विभिन्न आयु और भार वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 22 स्वर्ण पदक और 6 रजत पदक हासिल किया.बच्चों के प्रदर्शन से किलकारी बिहार बाल भवन में खुशी है.