बस्तर: बस्तर दशहरे में सामाजिक समरसत्ता का जीवंत दृश्य, बाहर रैनी की रस्म संपन्न, कुम्हड़ाकोट से ससम्मान लौटाया गया विजयरथ
Bastar, Bastar | Oct 22, 2026 *जगदलपुर, 22 अक्टूबर 2026/* विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरे में भीतर रैनी के बाद निभाई जाने वाली बहुप्रतीक्षित बाहर रैनी की रस्म गरिमा के साथ संपन्न हुई। परंपरा के अनुसार भीतर रैनी पूरी होते ही माड़िया जनजाति के लोगों ने आठ चक्कों वाले विशाल विजय रथ को बुधवार रात चुपचाप खींचकर लालबाग स्थित कुम्हड़ाकोट के जंगलों में छिपा दिया। यह प्रतीकात्मक रथ चोरी राजा और प्रजा