कोतमा: कोतमा में आंधी-तूफान से फ्लेक्स गिरा, लोग बाल-बाल बचे
Kotma, Anuppur | May 28, 2026 गुरुवार शाम 6:00बजे कोतमा में आंधी तूफान की वजह से स्टेशन के समीप लगा हुआ फ्लेक्स बोर्ड अचानक गिर गया जिसकी वजह से यहां उपस्थित लोग बाल बाल बचे। बताया गया कि कोतमा नगर में विभिन्न स्थानों पर अवैध रूप से होर्डिग लगे हुए हैं जिसकी वजह से आए दिन इस तरह की दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।