परसवाड़ा: ग्राम मझगांव में बिना अनुमति काटे 7 आम के पेड़, ठेकेदार पर होगी एफआईआर
परसवाड़ा तहसील के ग्राम मझगांव में बिना वैधानिक अनुमति सात फलदार आम के पेड़ों की कटाई का मामला सामने आने पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। सूचना मिलने पर 3 जुलाई की दोपहर में एसडीएम श्रीश प्याशी राजस्व अमले के साथ मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया। जांच में सात आम के पेड़ों के ठूंठ मिले, जिसके बाद मौका पंचनामा तैयार कर जप्ती एवं सुपुर्दगी की कार्रवाई