सदर: एयरपोर्ट रोड पर लगी लाइटें बनी शोपीस, अंधेरे में गुजरते राहगीर
Sadar, Faizabad | Nov 5, 2025
पुरुषोत्तम श्रीराम की नगरी अयोध्या में एयरपोर्ट रोड की स्ट्रीट लाइटें शोपीस बनकर रह गई हैं। रात होते ही सड़क अंधेरे में डूब जाती है, जिससे राहगीरों और एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग से आसपास के गांवों के लोग भी आते-जाते हैं, परंतु अंधेरे के कारण हादसों का खतरा बढ़ गया है।