महोबा: भुजपुरा में उधार में मछली देने से मना करने पर दबंगों ने ससुर-बहु को पीटा, दोनों को अस्पताल में कराया गया भर्ती
Mahoba, Mahoba | Apr 10, 2026 उधार में मछली न देने पर दबंगों ने ससुर नंदराम और उनकी बहू पार्वती पर लाठी-डंडों व कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में नंदराम के हाथ-पैर टूट गए और हालत गंभीर है। बीच-बचाव में बहू भी घायल हुई। परिजनों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद पुलिस ने अभी तक कोई सख्त कार्रवाई नहीं की है, जिससे परिवार दहशत में है।