मेदिनीनगर नगर निगम मेयर पद के लिए मंगलवार को सात नामांकन दाखिल किए गए। 100 से अधिक उम्मीदवारों ने वार्ड पार्षद पद के लिए नामांकन किया। नामांकन से पहले मेयर पद के उम्मीदवारों में अलग-अलग जगह पर जनसभा को संबोधित किया वहां से जुलूस की शक्ल में समाहरणालय पहुंचे और अपर समाहर्ता कुंदन कुमार के समक्ष अपने-अपने नामांकन दाखिल किया।