अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पलामू जिले की हुसैनाबाद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मधुशाला रोड जपला से 8.6 किलो गांजा बरामद करते हुए तीन महिला समेत चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। चारों को मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।